कथा वाचनः श्रीमद भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया कथा का आनंद

31391d1d-9be5-46bf-b6e5-c6fa62bcb028-1.jpg

पोसालिया( जगदीश कुमार )।

श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। पोसालिया मेन रोड से शक्ति माता मंदिर परिसर से ढोल नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई शक्ति माता मंदिर पहुंची। जहां भागवत की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई। और सात दिनों तक कथा चालु रहेगी कथा का आज पांचवा दिन श्रद्धालुओं ने सुनी कथा इस मौके पर कथा वाचन अल्केश्वरी शास्त्री ने अपने प्रवचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत पुराण की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। सामूहिक आरती के बाद प्रसाद का वितरण इसको सुनने मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि नारद जी ने भक्ति देवी के कष्ट की निवृत्ति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का साप्ताहिक अनुष्ठान किया था। जहां संतकुमारों ने भागवत का प्रवचन करते हुए नारद के मन का संशय दूर किया। इसी कथा को धुंधकारी प्रेत ने अपने अग्रज से सुना और प्रेत योनि और विष्णु लोक से छुटकारा मिल गया को प्राप्त हुए। कथा व्यास ने कहा कि भगवत श्रवण से जीव के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं। अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

संपादक भावेश आर्य