सिरोही नगर परिषद क्षेत्र की जनसमस्याओं व रामझरोखा सनातन धर्म की सम्पत्तियो के बचाव को लेकर हिन्दू वेव जिला संयोजक हरीश दवे ने किया आमरण अनशन प्रारम्भ

सिरोही 5 फरवरी ।-
रामझरोखा पट्टा प्रकरण व सनातन धर्म की सम्पत्तियों के खुर्द बुर्द होने अर्बुदा गौशाला, सारणेश्वर गोचर, शहर के अस्थायी अतिक्रमण, अवैध बांध काम, बेसहारा गोवंश की समस्या के साथ सिरोही नगर परिषद की जन समस्याओं को लेकर हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने आज नगर परिषद के बाहर आमरण अनशन की चेतावनी को लेकर ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल को दिया।इससे पूर्व जिला प्रशासन, नगर परिषद प्रशासन,राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, प्रभारीमंत्री केके विश्नोई,भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला कलेक्टर के मार्फ़त प्रदेश के मुख्य मंत्री को भी इस बाबत में ज्ञापन दिया पर नगर वासियो की धार्मिक आस्था व नगर की हाहाकार समस्याओ पर कोई उचित कार्यवाही नही हुई।
तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आज प्रारम्भ किया।
हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरिश दवे आज आमरण अनशन पर विजय मुहूर्त पर बेठे इस दौरान आचार्य प्रदीप दवे, एडोवोकेट अशोक पुरोहित,कांतिलाल सेन,सुधांशु गौड़,केलाश सुथार, नरेन्द्र सिंहः भाटी,नरपत सिंह,हिम्मत छिपा,लुम्बाराम राणा,हिम्मत पुरोहित पाडीव,प्रविननाथ गोस्वामी,जय विक्रम हरण,प्रदीप मोटवानी,जितेंद्र एरन,दिनेश प्रजापत व दर्जनों नगर, वासियो ने दिन भर आमरण अंनशन की मांगों का समर्थन किया। व सनातन धर्म के हित व जन संघर्ष के लिए निष्काम भाव से कार्य मे नगर वासियो के पूरे भरोसे का संकल्प दोहराया।
स्वयंसेवी संस्था द हिन्दू वेव सोसायटी फॉर सोशियल एण्ड रिलिजियस एक्टिविटिज सिरोही जिले में विगत ढाई दशक से जन कल्याणकारी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कार्यरत है तथा जिला मुख्यालय की जनसमस्याओं के लिए पूर्व में भी जन संरक्षण नगर परिषद व गोवंश समस्याओं को लेकर आन्दोलन व आमरण अनशन से राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ठ करवाने में जनता के समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष रत है।
प्रमुख मांग
आमरण स्थल पर हरीश दवे ने कहा की विगत कई महिनों से शहर सिरोही में स्थित धार्मिक सम्पतियों की अवैध खरीद फरोख्त को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी आकोश है। प्रशासन की जानकारी में समस्त तथ्य होते हुये भी आज रोज तक कोई ठोस कार्यवाही नही की है। जिससे हमारी धार्मिक भावनायें आहत हुई है। अपराधियों के हौसले बुलन्द है और आम जन में भय व्याप्त है। रामझरोखा की मंदिर मुर्ति की सम्पतियों की समुचित सुरक्षा करते हुये तत्काल रिसीवर नियुक्त करायें एवम निष्पक्ष उच्च स्तरीय जाँच कार्यवाही कर नगर परिषद् सिरोही द्वारा जारी 8 पट्टे व सीताराम द्वारा 99 वर्षीय लीज दस्तावेज को निरस्त किया जावें एवम् मंदिर की सम्पति मंदिर को सुपुर्द की जावें। महंत राजगुरू सीतारामदास ने रामझरोखा महामंदिर व राजगुरू स्थान प्रन्यास से जुडी जुई सम्पत्तिया अवैध तरीके से बेचान की है व लीज पर दी है उस पर भी कानूनी कार्यवाही की जाये। लाल वेरा हिन्दू शमसान सभा सिरोही की सम्पति खसरा संख्या 2691, 2002, 2693, 2694, 2695 की समुचित सुरक्षा करते हुये न्यायालय के आदेश अनुरूप सनातन धर्म के समस्त प्रतिनिधियों को साथ लेते हुये जनहित में ट्रस्ट का गठन किया जायें। श्री सारणेश्वरजी कोरीडोर में स्थित दुधिया तालाब को सुरक्षित करते हुये सीमांकन व सीमांकन किया जायें एवं वहां पर हुए धार्मिक व अन्य अतिक्रमणों एवम् अतिचारियों से मुक्त किया जावें। शहर में घुम रहे गोवंश को सुरक्षा के साथ सरकार द्वारा पोषित गोशालाओं में भेजा जाकर ऐसी गोशालाओं का भौतिक सत्यापन करते हुये कठोर दिशा निर्देश जारी किये जायें ताकि शहरवासी स्वच्छद शहर में भम्रण कर सके और मुक पशुधन मानव का कुरता से संरक्षण हो सके एवं अर्बुदा गौशाला व डेयरी फार्म के एमओयू के बाद हुए विकास कार्याे की समीक्षा व ऑडिट के साथ गोचर खातेदारी की भूमि अतिक्रमणों से मुक्त करवाई जाये। शहर में विगत 7 वर्षाे से बिना सक्षम आयुक्त के नगर परिषद क्षेत्र में हुए दर्जनो की तादाद में अवैध अनाधिकृत निर्माण कार्य जो नियम व नक्शे के विपरित नगर परिषद के करोडो का राजस्व हडप आवासीय शुल्क अदा कर अनाधिकृत तरीके से बने है उन्हे चिन्हित कर उन पर कार्यवाही की जाये। गत भाजपा सरकार के कार्यकाल में रूडिप द्वारा करवाये गये सिवरेज परियोजना नगर के आधारभूत ढांचे के परिवर्तन में एलएण्डटी व नगर परिषद, जलदाय विभाग, सानिवि के संयुक्त कार्याे के दौरान नगर के हर वार्ड व मुख्य मार्गाे पर सिवरेज के अव्यवहारिक कार्य की जांच व जनता के हित में कार्य। नगर परिषद बोर्ड द्वारा शहर की भीडभाड को नियंत्रित करने के लिए पूर्व में वेण्डिग जोन घोषित किये है लेकिन वहा पर अस्थायी अतिक्रमण को शिफ्ट नही किया जा रहा तथा पूरा शहर अस्थायी अतिक्रमणो व अवैध पार्किग से घिरा हुआ है तथा अस्थायी अतिक्रमण आवारा पशुओ व अवैध पार्किग से आमजन को जानमाल का नुकसान हो रहा है जिस पर जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही।





संपादक भावेश आर्य



