धर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भारत की भूमि पर युवता के सम्मान की अदभूत संभावना : कुमार विश्वास,

स्वामी विवेकानंदजी की जयंति व रास्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ “युवा शक्ति सम्मेलन”

  • कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, विधायक समाराम गरासिया, संत अभयदास सहित कई साधु संतों ने की शिरकत,
  • कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उमडे़ युवा, स्कूली छात्र एवं आम नागरिक

सिरोही(हरीश दवे) ।

भारत आज विश्व का सबसे युवा देश है और यह वह भूमि है जहां युवता के सम्मान की अदभूत संभावना है। यह भारत ही है जहां की माताएं बच्चें को जन्म से पहले ही अभिमन्यु की तरह भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार कर देती है। इस देश में शिशुता व युवता का आदर है, यहां युवा चर्चा कर सकता है बात कर सकता है। यह बात देश के प्रख्यात कवि एवं अपने अपने राम के माध्यम से रामकथा का श्रवण करवाने वाले ख्यातनाम कथाकार कुमार विश्वास ने सिरोही में कही। मौका था खंडेलवाल छात्रावास में स्वामी विवेकानंदजी की जयंति पर समाजसेवी प्रेमसिंह राव की ओर से आयोजित युवा शक्ति सम्मेलन का था। वृहद स्तर पर आयोजित इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में युवाओं, मातृशक्ति और विद्यार्थियों ने भाग लेकर युवा शक्ति सम्मेलन की इस मंशा को साकार रूप दिया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में तखतगढ के महंत अभयराज, वोवेश्वर मठ के महंत रूपपुरी महाराज, वाण आश्रम के राजुगिरी महाराज, भजनाराम महाराज, खंदरा आश्रम के महंत रामनाथ महाराज, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र रवि मेघवाल, कुलदीपसिंह पालडी, दिलीपसिंह मांडानी, बिशनसिंह देवडा अतिथि के रूप में उपिस्थत थे। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में कार सेवा में भाग लेने वाले कारसेवकों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि आज में विश्व के किसी दूसरे धर्म या संस्कृति की अप्रासंगिकता में स्वयं के धर्म और संस्कृति को प्रासंगिक नहीं करना चाहता लेकिन मैं जितने भी देशों में घुमा हूं, वहां की संस्कृतियों को देखा है। वहां 19-20 साल किसी भी युवा को वहां का धर्म, देश या संस्कृति सचेत नहीं करती है। उसकाे कुछ पता ही नहीं होता कि समाज के प्रति उसका क्या दायित्व है। धर्म के प्रति उसकी क्या चेतना है तथा राष्ट्र के प्रति उसकी क्या जिम्मेदारी है। यह केवल भारत है जहां जन्म से पहले ही उसका मां अभिमन्यु की तरह भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार कर देती है। कुमार विश्वास ने कहा कि सदियों से इस देश में युवता का आदर होता आया है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में सर्वाधिक सम्मान युवता का होता है। मंच पर सजा विवेकानंदजी का चित्र भी इसी बात को इंगित करता है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद माताओं से कहा कि जहां कहीं भी ज्ञान की चर्चा हो, संत का आगमन हो, प्रवचन की बात हो अपने अपने अभिमन्यु को साथ अवश्य लेकर जाए। जगत की नींद में मत पड जाना। यदि ऐसा किया तो जिस तरह चक्रव्युह भेदने की चर्चा के समय अभिमन्यु की मां सो गई उस तरह आपका बच्चा भी बुराईयों से बाहर नहीं आ सकेगा। इतिहास भी यहीं सीखाता है। उन्होंने कहा कि इस देश में शिशुता और युवता का आदर है। यहां युवा चर्चा कर सकता है अपनी बात कर सकता है। कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि वे सवाल पुछना शुरू करें। अपने गुरुजनों से अपने माता पिता से सवाल पूछे, अपने जनप्रतिनिधि से सवाल पुछे क्योंकि इसी से चरित्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जो बच्चा सवाल नहीं पुछ सकता वह राष्ट्र जागरण नहीं कर सकता। इस मौके उन्होंने प्रेमसिंह राव परिवार की इस बात को लेकर सराहना की कि उनके पास यौवन, धन, संपति तथा प्रभुत्व ये चारों है लेकिन इसके बावजूद अहंकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आपकी विनम्रता ही आपकी विजय का साधन बनेगी। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने धर्म सहित आध्यात्म को लेकर भी चर्चा की। साथ ही बीच बीच में अपने व्यंग्य बाणों से सभी को गुदगुदाया भी। उन्होंने सिरोही वासियों को आश्वस्त किया कि वे फरवरी माह में चार दिन के लिए इस क्षेत्र में अपने अपने राम के माध्यम से लोगों से अवश्य जुडेंगे।
विनम्रता जीती, अहंकार हारा
इस मौके पर कुमार विश्वास ओटाराम देवासी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपकी विनम्रता जीती है, इसे बनाए रखना। चुनाव के दौरान आप विनम्र थे और आपका प्रतिद्वंदी को अहंकार था। इस मौके पर वे इस बात पर चुटकी लेने से नहीं चुके कि अब तो भाजपा का जो भी विधायक मिलता है वे उसे हाथ जोड कर मिलते है क्योंकि पता नहीं प्रधानमंत्री कब किसे मुख्यमंत्री बना दे।
संतों ने भी किया संबाेधित
इस मौके पर आयोजित समारोह को संत अभयदास महाराज सहित रूपपुरी महाराज, राजुगिरी महाराज, भजनाराम महाराज आदि ने संबोधित करते हुए सभी को स्वामी विवेकानंद जयंति की शुभकामनाएं देते हुए उनके बताए आदशोZ पर चलने की सीख दी। साथ ही प्रेमसिंह राव को इस भव्य आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में आभार प्रकट करते हुए आयोजक प्रेमसिंह राव ने सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने की शपथ दिलाई। साथ ही सभी का आभार प्रकट करते हुए सभी से लोकसभा चुनाव में सहयोग के लिए आशीर्वाद मांगा। जिस पर सभी ने हाथ उठाकर अपना समर्थन व्यक्त किया। इससे पूर्व कुमार विश्वास के सिरोही हवाई पट्टी पहुंचने पर राव परिवार की ओर से उनकी अगुवाई करते हुए स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का प्रेमसिंह राव परिवार की ओर से साफा, शॉल एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर विहिप के जिलाध्यक्ष शंकरजी माली, लक्ष्मण परिहार, महेन्द्र दवे, श्रवणसिंह राव चांदाना, जितेन्द्रसिंह राव चांदाना, लक्ष्मणसिंह चांदाना, श्रवणसिंह राव भीनमाल, महिपालसिंह राणावत फतापुरा, मानसिंह बागोडिया, रोबिनसिंह राव, जयदेव सिंह राव, खुशवंतसिंह राव, गोपालसिंह राव पोसालिया, हम्मीरसिंह राव, मुकेश गोदारा, प्रहलाद भगत, महादेव महिला मंडल शिवगंज की अध्यक्ष उषा सोनी, सनातन धर्म महिला सेवा समिति की अध्यक्ष उषा अग्रवाल सहित उनकी कार्यकारिणी सदस्य, गंगाराम गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक उपिस्थत थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button